योगी आदित्यनाथ ने महाकाल लोक में भगवान का िकया अभिषेक
योगी आदित्यनाथ ने महाकाल लोक में भगवान का िकया अभिषेक

भोपाल। पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर इंदौर पहुंचे। यहां से वे सीधे महाकाल भगवान का दर्शन करने उज्जैन पहुंचे ।भगवान का दर्शन कर सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- जय महाकाल।यूपी सीएम योगी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में करीब 35 मिनट तक पूजा की। गाय के दूध, घी, दही, शहद, शक्कर, फल के रस से महाकाल का अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला, बिल्व पत्र, मखाने की माला, केसर, चंदन, इत्र अर्पित कर पंचामृत पूजन किया।
महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ वाल्मीकि धाम के उमेश नाथ महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन भी मौजूद रहे ।
मिली जानकारी के मुताबिक तय कार्यक्रम के मुताबिक उज्जैन के बाद योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब दो बजे इंदौर पहुंचकर वे सीधे राजवाड़ा पहुंचकर सीधे देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।