शिवराज के राज में अभी विकास का ट्रेलर है फिल्म तो बाकी है – गडकरी

शिवराज के राज में अभी विकास का ट्रेलर है फिल्म तो बाकी है – गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले किया श्री दादाजी मंदिर में दर्शन
भोपाल। देश के केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खंडवा से भाजपा की की 5वीं ‎जन आशीर्वाद यात्रा को आखिरकार रवाना कर ही दिया। नगर‎ निगम, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए केवलराम ‎चौराहा तक रोड-शो भी किया और जानकारी के अनुसार श्री गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओंकारेश्वर भी जाने का कार्यक्रम है।
बता दें कि भाजपा की 5 वीं जन आशीर्वाद यात्रा खंडवा से शुरू‎ होकर बुरहानपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर‎ होते हुए देवास जाएगी। इस दौरान करीब 31 बड़ी सभाएं होंगी। इंदौर में यह यात्रा 18 सितंबर को पहुंचेगी। यहां 3 बड़ी सभाएं होंगी। 17 दिन में यात्रा‎ मालवा-निमाड़ की 42 विधानसभा सीट कवर कर 2 हजार किमी‎ चलेगी।
मालवा-निमाड़ में 66 विधानसभा सीट –
बता दें कि 2013 में भाजपा को यहां की 57 सीट पर जीत मिली थी। 2018 में भाजपा 27 सीट ही जीत सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button