‘गायों को जबरन कर रहे गर्भवती’, स्वरा भास्कर ने वेजिटेरियन्स के खिलाफ किया पोस्ट

'गायों को जबरन कर रहे गर्भवती', स्वरा भास्कर ने वेजिटेरियन्स के खिलाफ किया पोस्ट

स्वरा भास्कर ने एक्स प्लेटफॉर्म (ट्विटर) पर बकरीद से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया है, जिस पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं उन्होंने एक फूड ब्लॉगर का ट्वीट, रिट्वीट कर वेजिटेरियन्स के खिलाफ कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे वायरल होने में देर नहीं लगेगी।

एक्ट्रेस ने नलिनी उनागर नाम की फूड व्लॉगर के ट्वीट को शेयर कर वेजिटेरियन होने पर सवाल खड़े किए. नलिनी अक्सर खाने की तस्वीर शेयर करती हैं उन्होंने खाने की प्लेट की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा, ‘मुझे वेजिटेरियन होने पर गर्व है मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता और पाप से फ्री है।

स्वरा के इस पोस्ट पर उनके खिलाफ कई लोगों ने बोला है एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मैं मानता हूं कि बछड़े को मां के दूध से अलग कर देना गलत है, लेकिन क्या आप लाखों जानवरों की हत्या को इस तरह जस्टिफाई कर रही हैं।

आप लोगों को इस बात से परेशानी है कि दिवाली पर तेज आवाज के पटाखे न जलें और होली पर जानवरों पर रंग न डाला जाए क्योंकि इससे उन्हें जलन हो सकती है, लेकिन आपको तब ऐतराज नहीं है बल्कि जानवरों को मारकर ये त्योहार मनाते हैं यहां तक कि उसे ही खाते भी हैं।

स्वरा को ट्रोल करने वाले शख्स ने आगे लिखा, ‘आप एक मां हैं, इस तरह की चीजों को अपने एजेंडा के लिए जस्टिफाई करना बंद कर दीजिए, गलत को गलत कहना सीखिए, बच्चे को अच्छी पेरेंटिंग की जरूरत है।

Back to top button