शासकीय पी.जी. कॉलेज मुरैना में आंतरिक परिवाद एवं महिला उत्पीड़न विषय पर व्याख्यान माला आयोजित हुई

शासकीय पी.जी. कॉलेज मुरैना में आंतरिक परिवाद एवं महिला उत्पीड़न विषय पर व्याख्यान माला आयोजित हुई

मुरैना 26 सितम्बर 2023/शासकीय पी.जी. कॉलेज मुरैना में आंतरिक परिवाद समिति के संरक्षक प्राचार्य डॉ. किशोर अरोड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया।

आंतरिक परिवाद की पीठासीन अधिकारी डॉ. साधना दीक्षित ने आंतरिक परिवाद क्या है, महिला उत्पीड़न व यौन हिंसा के कड़े दण्डों का प्रावधान विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में समिति की अधिवक्ता सुश्री रूचिरा गर्ग ने सुरक्षा कानूनों के बारे में जागरूक होने की बात विस्तार से बताई। सुश्री गर्ग ने कार्य स्थल पर महिला उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, गिरफ्तारी से सुरक्षा का अधिकार एवं सजा का प्रावधान आदि विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इन कानूनों के अलावा अपनी सुरक्षा का स्वयं ध्यान रखना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन प्रताप शाक्य ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. सुनीता गुर्जर ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्रायें उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button