फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

आगरा। फेम आगरा जिले के ब्रजेश पंडित के अनुसार फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 2 दिवसीय बैठक विगत 16,17 सितंबर को मेरियट होटल,गुरुग्राम में सम्पन्न हुई।जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।शीघ्र ही उन मुद्दों पर व्यापारी हित के राष्ट्रीय अभियान चलाये जाएंगे।जिसमे प्रमुख मांग हैं
1.जी.एस.टी. का एकल बिंदु योजना अविलंब लागू हो।
2.जिस तर्ज़ पर बड़े बड़े कॉरपोरेट घरानो का हज़ारों करोड़ का कर्जा सरकार माफ कर देती है यही सुविधा इसी तर्ज पर छोटे उद्यमियों,व्यापारियों को भी प्रदान की जाय।
3.व्यापारी सुरक्षा,व्यापारी स्वास्थ्य योजना लागू हो।
बैठक में सर्वश्री जयेंद्र वी तन्ना ,राष्ट्रीय महासचिव आर.के.गौड़, राष्ट्रीय चेयरमैन सी.एच.कृष्णा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष-सुशील पोद्दार ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा एवं राकेश शर्मा (जेम एन्ड ज्वेलरी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष),राष्ट्रीय सचिव-संजय अग्रवाल, राजेन्द्र गोयनका,राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश्वर पेनुअली आदि राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।बैठक में उ.प्र.के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ,पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमित कपूर, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नरेश गुप्ता, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष विनोद नायक, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष किशोर ताक, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अमर चंद्र शर्मा एवं विद्युत प्रकोष्ठ के चेयरमैन डी सी शर्मा ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button