आचार संहिता लगने पर दोनों प्रमुख दलों की प्रतिक्रिया –
आचार संहिता लगने पर दोनों प्रमुख दलों की प्रतिक्रिया –

विकास और सुशासन के लिए एक बार बनेगी भाजपा सरकार
भ्रष्टाचार और कुशासन से प्रदेश को मिलेगी हर हाल में मुक्ति
भोपाल। आचार संहिता लागू होने के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि मैं राजनीतिक दलों , कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि चुनाव में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप करने से बचें। यह शत्रुता नहीं है।यह लोकतंत्र का सबसे बडा पर्व , तयौहार है।
सरकार भाजपा की बनेगी-
आचार संहिता लगने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चुनावी पर्व में भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्राण पण से जुटे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम सब एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनायेंगे।
इस तारीख का इंतजार था – कमल नाथ
चुनाव तारीख घोषित होने के बाद कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की सम्मानित जनता पिछले कई वर्ष से जिस तारीख का इंतजार कर रही थी आज उस तारीख् की विधिवत घोषणा हो गई। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान है। यह दिन लोकतंत्र का हरण करने वालों को सबक सिखाने और सत्य के शासन की पुनर्स्थापना करने का दिन होगा।
कमलनाथ ने कहा कि मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और मध्य प्रदेश की समस्त जनता से निवेदन करता हूं कि मध्य प्रदेश के विकास को और मध्य प्रदेश के भविष्य को निगाह में रखकर चुनाव की तैयारी करें और सही समय पर सही जगह उंगली रखकर नए मध्य प्रदेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में जनता की सरकार की विजय पर मोहर लग जाएगी।
भाजपा के कुशासन से मिलेगी मुक्ति- दिग्विजय सिंह
5 राज्यों में चुनाव की घोषणा पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता की नाराज़गी है और हमें चुनाव में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है।