बेटे की प्री वेडिंग में नीता अंबानी ने पहना अब तक का सबसे महंगा हार, कीमत सुन दंग रह जाएंगे

बेटे की प्री वेडिंग में नीता अंबानी ने पहना अब तक का सबसे महंगा हार, कीमत सुन दंग रह जाएंगे

अंबानी परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल हैं, गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में तीन दिन खूब जश्न हुआ। देश विदेश से बड़े बड़े स्टार आए, वहीं इस दौरान नीता अंबानी ने अपने फैशन स्टेटमेंट से हर किसी को हैरान कर दिया, होने वाले दूल्हे अनंत की मां नीता अंबानी ने अपने आउटफिट्स से लेकर अपनी ज्वैलरी तक से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हस्ताक्षर फंक्शन में नीता ने जो हार पहना था, उसकी कीमत 500,00,00,000 (500 करोड़) रुपये है। इस हार के साथ-साथ नीता ने मैचिंग डायमंड इयररिंग्स और अंगूठी भी पहनी थी। इसके अलावा उनकी चूड़ियों का सेट भी हीरे और पन्ने से सजा था।

आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई, 2024 को होगी। दोनों ने 19 जनवरी, 2023 को सगाई की थी। अनंत और राधिका की सगाई का आयोजन मुंबई में उनके घर एंटीलिया में किया गया था। इस फंक्शन में भी कई सितारे पहुंचे थे।

कभी हार, कभी लहंगा तो कभी कांचीपुरम साड़ी नीता अंबानी ने अनंत की प्री वेडिंग फंक्शन में खुद पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। बता दें कि अनंत-राधिका के 1 मार्च, 2024 को प्री वेडिंग फंक्शन के पहले दिन एक शानदार कॉकटेल नाइट रखी गई थी, इस दौरान भी नीता अंबानी ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। इवेंट के लिए, नीता ने वाइन कलर की कस्टमाइज्ड शिआपरेल्ली गाउन कैरी किया था, इसमें लोअर पोर्शन पर गोल्डन और सिल्वर बटन की डिटेलिंग थी।

इससे पहले, अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में मेहमानों का स्वागत करते हुए, नीता मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से बेज रंग की घाघरा चोली पहने नजर आई थीं। घाघरे में एक चौड़ी चिकनकारी बॉर्डर और उसके चारों ओर सफेद धागों के साथ एक अनोखा जाल पैटर्न था, बिजनेसवुमन ने इसे मोती से सजाए गए ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था और अपने लुक को मल्टीलेयर पर्ल नेकलेस , ईयरिंग्स और हीरे के पुष्प-डिज़ाइन वाले कंगन के साथ कंप्लीट किया था। इस लुक के साथ उन्होंने सटल मेकअप, लाल बिंदी और सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल बनाया था।

Back to top button