कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे बोले- कमलनाथ आगे कुछ बनने वाले हैं, भाजपा पर तंज कि अंग्रेजों से लड़ने वाली कांग्रेस के लिए मोदी क्या हैं

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे बोले- कमलनाथ आगे कुछ बनने वाले हैं, भाजपा पर तंज कि अंग्रेजों से लड़ने वाली कांग्रेस के लिए मोदी क्या हैं

भोपाल। चुनावी समय में मप्र की धरती पर इन दिनों नेताओं की गर्जना जमकर हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में ईडी रेड का मुद्दा उठाया। बालाघाट के कटंगी में सभा में उन्होंने कहा, ‘हमारे कार्यकर्ताओं में डर पैदा करने के लिए छत्तीसगढ़ में ईडी इनकम टैक्स और सीबीआई के छापे पड़वाए। राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी इनका इस्तेमाल हो रहा है।’ उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा, ‘ब्रिटिश गवर्मेंट के खिलाफ लड़ने वाली कांग्रेस के लिए मोदी क्या हैं? अंग्रेजों को हमने भगा दिया।’ कमलनाथ को लेकर उन्होंने कहा कि वे अभी मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हैं, आगे भी कुछ और बनने वाले हैं।

खड़गे ने यह बातें भी कहीं हैं
उन्‍होंने कहा कि मैं कल छत्तीसगढ़ में था। वहां पर मोदी और शाह, इनकी फौज भी वहां थी। हमारे कार्यकर्ताओं पर डर पैदा करने के लिए इन्होंने वहां ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई रेड करवाई।
मोदी और इनके लोग कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं। पस्त करना चाहते हैं। ऐसा कर वे सोचते हैं कि इससे बीजेपी को फायदा होगा। उनकी यह सोच गलत है।
उन्‍होंने कहा कि हरहाल में कांग्रेस जीतने वाली है। चाहे कितने मोदी, शाह आ जाएं। कितने ही झूठ बोल लिए जाएं। झूठे आश्वासन दे दिए जाएं। कुछ होने वाला नहीं है।
भाजपा के लोगों ने पार्लियामेंट में नरेगा को कांग्रेस का स्मारक बताया। मोदी जी ने ये कहा। यही नरेगा कोविड के वक्त काम आया।
बीजेपी का प्लान अडाणी, अंबानी जैसों का पेट भरना और उनका पेट मोटा करना है। मोदी जी गरीबों का दूर से दर्शन करते हैं। इन्होंने देश के लिए कौन सा बड़ा काम किया?
18 साल से एमपी में सरकार है। आप एक स्टेट नहीं सुधार पाए। देश क्या सुधारेंगे। देश में 10 साल से मोदी जी हैं। वे झूठों के सरदार हैं। काम नहीं करते, कांग्रेस और गांधी फैमिली को गालियां देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button