मोदी झूठों के सरदार हैं – मल्लिकार्जुन खड़गे

जोधपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत का स्वभाव पानी जैसा है। पानी का रंग क्या होता है? नीला मिलाओ, नीला होता है। गहलोत पानी की तरह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार बताया। खड़गे दोपहर तीन बजे उम्मेद स्टेडियम में सीएम अशोक गहलोत के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसमें सीएम गहलोत के साथ जिले की अन्य विधानसभा सीटों के प्रत्याशी और उनके समर्थक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उन्होंने कहा- केंद्र सरकार हमारे नेताओं को सताने का काम कर रही है। केंद्र सरकार और बीजेपी के लोग हमारे नेताओं को सताने का काम करते हैं। जो अच्छा काम करते हैं, उनको बीच में टांग मारने का काम मोदी सरकार या बीजेपी करती है। जो नौकरियां पंडित नेहरू ने तैयार की थी, वो मोदी सरकार एक-एक करके बेच रही है। अंबानी को बेच रही। फलाने को बेच रही। जो बड़े-बड़े कारखाने हमें दिख रहे हैं, वो आधुनिक मंदिर है। बीजेपी सरकार उन नौकरियों को छीन रही है।
तुम कुछ नया नहीं लाए। ये लोग नया लाए हैं तो ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई। ये तुम्हारे जवान है। वो प्रचार करने वाले हैं। मोदी पहले इन तीन एजेंसी को प्रचार के लिए भेजते हैं। फिर खुद भाषण करते हैं। कांग्रेस के लोगों पर आरोप लगाते हैं। देश को लूट रहे। देश को तो तुम लूटने वाले हो। कौनसा नया काम किया। राजस्थान में इतनी हरियाली नहीं थी। वो हरियाली क्या मोदी साहब लाए। जितने स्कूल और कॉलेज हैं। गहलोत का इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाने का आइडिया क्या मोदी का है।
2014 में आपने कहा- अगर मेरी सरकार बनी तो देश के बाहर का कालाधन हिंदुस्तान वापस लाकर हर किसी की जेब में 15 लाख आएंगे। ये किसने कहा, मोदी ने कहा। आपके मुख्यमंत्री से पूछो उनके बजट में कुछ आया है। हर जगह मैं जाता हूं, नहीं दिया बोलते। एक प्रधानमंत्री झूठ नहीं बोलता तो ये 15 लाख वाली बात कहां गई। या तो आप लेने वाले झूठे हैं या ऐसा बोलने वाले। ऐसा झूठ बोलने की आदत है। 2 करोड़ नौकरी सालाना देने की बात करते हैं। मिली किसी को नौकरी। जो हैं वो भी छीन ले रहे। रेलवे, बैंक,स्कूल सब की तो छीन ले रहे। आप देंगे कहां से। अब तक तो 19 करोड़ नौकरी देनी थी। बीजेपी वालों से पूछो नौकरी नहीं मिली तो कौन झूठ बोले। अगर मैं कहूं मोदी झूठ बोलते हैं तो झूठों के सरदार हैं। अगर कहता हूं। मेरे को गलत कहते हैं। सिर्फ बातों से काम नहीं चलता है। पेट को रोटी चाहिए। हाथ को काम करने के लिए काम होना चाहिए। पढ़ने के लिए स्कूल होना चाहिए।
अशोक गहलोत ने जो 10 प्रोग्राम बनाए। वो आपके सामने हैं। मोदी घबरा गए हैं। इतना घबरा गए हैं। मेरा क्या होगा। कर्नाटक, हिमाचल में हारे। लद्दाख के कॉरपोरेशन चुनाव में हारे। दो सीट मिली उन्हें। वे जरा घबरा गए। वो घबराहट में कुछ भी बोलते हैं। किसी को भी गालियां देते हैं। लोग खा रहे हैं। उन्होंने पहले वादा किया था,अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन। कहां है बुलेट ट्रेन। अभी चल रहा है काम। दो साल में होने वाला काम अभी हो रहा है। तो कौन झूठ बोला। मोदी ने बोला। तुम (मोदी) बोलते हैं, मैं हुकुमत में आया तो किसान की मदद करूंगा। आमदनी दोगुनी करूंगा। कहां है दोगुनी। इनके झांसे में मत आओ। अब बीजेपी का खत्म हो गया।