भोपाल सहित प्रदेश भर में सोम ग्रुप के 50 ठिकानों पर आईटी की रेड भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई शहरों में सर्चिंग कंपनी के अफसरों के यहां भी कार्रवाई

भोपाल सहित प्रदेश भर में सोम ग्रुप के 50 ठिकानों पर आईटी की रेड भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई शहरों में सर्चिंग कंपनी के अफसरों के यहां भी कार्रवाई

भोपाल।प्रदेश में एक ओर चुनाव की जोरदार तैयारियां चल रहीं है और दूसरी ओर सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के यहां आईटी ने छापा मारा है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में सोम ग्रुप के करीब 50 ठिकानों पर टीम पहुंची है। भोपाल शाहपुरा थाना क्षेत्र सहित कई जगह टैक्स चोरी के आरोप में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार आईटी टीम में इंदौर और मुंबई के अधिकारी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार सोम ग्रुप के अधिकारियों के घर पर भी दबिश दी गई है।

भोपाल के अलावा जबलपुर, इंदौर और रायसेन में आज सुबह से कार्रवाई शुरू हुई है। ग्रुप के एमपी नगर जोन- 2 स्थित कार्यालय पर टीम ने सुबह 7 बजे दबिश दी। अफसर यहां एक कार और एक ट्रेवलर से पहुंचे। टीम में रायपुर, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के अफसर और पुलिस कर्मचारी हैं। ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर दबिश के कुछ ही मिनट बाद कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के घर और ऑफिस पर अफसरों की दूसरी टीमों ने छापा मारा।

इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कटक और बेंगलुरु में भी आयकर विभाग कार्रवाई कर रहा है। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। बताया जाता है कि सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के निवास और दफ्तरों के अलावा इस ग्रुप से जुड़े अधिकारियों के यहां भी आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है। टीम में आयकर अधिकारी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बता दें, एल्को-बेवरेज/ अलकोहल इंडस्ट्री में सोम ग्रुप सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी है। सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रोडक्ट कई देशों में एक्सपोर्ट भी होते हैं। इनमें अमेरिका, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित करीब 28 देश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button