दतिया में कमलनाथ बोले- MP की पहचान भ्रष्टाचार से; मंच से कहा- राजेंद्र भारती और अवधेश नायक को मंत्री बनाएंगे, जिले में उद्योग लगाएंगे
दतिया में कमलनाथ बोले- MP की पहचान भ्रष्टाचार से; मंच से कहा- राजेंद्र भारती और अवधेश नायक को मंत्री बनाएंगे, जिले में उद्योग लगाएंगे

दतिया PCC चीफ कमलनाथ आज दतिया पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती के पक्ष में किला चौक पर जनसभा की। इस दौरान मंच से कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर राजेंद्र भारती और अवधेश नायक को मंत्री बनाएंगे। दरअसल, राजेंद्र भारती नरोत्तम मिश्रा के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। पहले अवधेश नायक का टिकट दिया गया था। उनका टिकट काटकर कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को नरोत्तम मिश्रा के सामने उतारा है। कमलनाथ ने जिले में एक उद्योग स्थापित करने की बात कही है। वहीं सभा से पहले उन्होंने पीतांबरा पीठ मंदिर में मां बगलामुखी के दर्शन किए।
भ्रष्टाचार से प्रदेश की पहचान
कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार से होने लगी है। जिसके पास 50 एकड़ जमीन है, वह पैसा देकर गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवा रहे हैं। मंदिर या मस्जिद बनवाने से कोई निवेश नहीं आता है। निवेश उत्तम होता है जब किसी उद्योगपति को प्रदेश पर भरोसा हो। उद्योगपति हरियाणा और पंजाब में अपना उद्योग लगाता है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति कहते हैं, मध्य प्रदेश में कौन जाएगा। वहां तो पैसा दो और काम लो, कि स्थिति है। मैंने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया
2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो मैंने प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। पहली किस्त में दतिया के 71 हजार किसानों का कर्जा माफ किया। मैंने कौन-सी गलती की ? कौन-सा पाप किया ? बताए जरा। मैंने 1 हजार गौशालाएं बनवा दी। कौन-सा गुनाह किया ? मैंने 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी। अब कितना आता है। 100 यूनिट फ्री और 200 यूनिट हाफ कर दिया। बीमा के लिए पैसे दिए। मैंने तो अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था। प्रदेश की जनता ही गवाह है।