कमलनाथ सत्ता में आ गए तो लाड़ली बहना योजना हमेशा के लिए बंद हो जाएगी
कमलनाथ सत्ता में आ गए तो लाड़ली बहना योजना हमेशा के लिए बंद हो जाएगी

भोपाल। मप्र में चुनाव की कमान संभालने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिवपुरी में कहा है कि यहां वे 40 KM लंबा रोड-शो करेंगे। इससे पहले करैरा की कृषि उपज मंडी प्रांगण में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बंटाढार की सरकार में बिजली नहीं आती थी, कांग्रेस की सरकार ने घर भरने का काम किया। भाजपा की सरकार ने विकास का काम किया।
शाह के भाषण की खास बातें
कांग्रेस कमलनाथ जी को आगे कर रही है, इन्होंने एमपी में कमीशन खोरी का उद्योग स्थापित किया। शिवराज जी ने 51 से ज्यादा गरीब कल्याणकारी योजना चालू की। लेकिन अगर कमलनाथ आ गया तो ये योजनाएं बंद हो जाएंगी, लाड़ली बहना योजना भी बंद हो जाएगी। किसान को मिलने वाला 12000 भी बंद हो जाएगा। कमलनाथ ने इतनी आयु हो गई, अभी पेट भरा नहीं। कांग्रेस पार्टी 4 C के मार्ग पर चलती है। C फॉर करप्शन, C फॉर कमीशन और C फॉर कम्युनल दंगे और C फॉर क्रिमनलों की पॉलिटिक्स की पार्टी है
आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में चुनाव है। कांग्रेस ने मप्र को बीमारू राज्य बनाया। भाजपा ने राज्य का कल्याण करने का कार्य किया।
18 साल पहले सड़क-पानी और सिंचाई की व्यवस्था थी क्या? मैंने कमलनाथ से जवाब मांगता हूं। भाजपा की सरकार में 3 हजार करोड़ का विकास होना है।
भाजपा ने हर वर्ग का कल्याण के लिए काम किया है। कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि आंबेडकर जी की फोटो लगाकर घूमती है।
भाजपा ने आंबेडकर की स्मृति में कई काम किए। उनके लिए स्मारक बनाया। देशभर में सबसे ज्यादा एससी विधायक भाजपा के हैं।
जब मनमोहन की सरकार थी तो पाकिस्तान से आल्या, माल्या और जमाल्या घुस जाते थे। मोदी जी ने पुलवामा अटैक कर बदला लिया।
राहुल बाबा कहते थे, धारा 370 मत हटाइए। खून की नदियां बह जाएंगी। भाजपा की सरकार ने उसे पूरा किया।
राहुल बाबा कहते थे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे, राहुल बाबा सुन लें, तिथि तय हो गई है।
कमलनाथ आने वाले नहीं है, आ गए तो लाड़ली बहना बंद हो जाएगी। किसानों की योजनाएं भी बंद हो जाएगी।