एक हजार आदिवासी बच्चों और महिलाओं को दीवाली गिफ्ट बांटे

ग्वालियर। हरेक वर्ष की भांति इस बार भी स्टेशन पुरा घाटीगांव में एक हजार आदिवासी बच्चों और महिलाओं को टिफिन बॉक्स वितरित कर दीपावली सेवा अभियान का शुभारंभ आश्रम संचालक अर्जुन भाई एवम श्री विजय जी महाराज द्वारा किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।ज्ञात रहे पूज्य गुरुदेव की आज्ञा नुसार पिछले बीस वर्षों से संत श्री आशारामजी बापू आश्रम ग्वालियर ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र घाटीगांव के आसपास के अंचल में दीपावली पर्व पर जरूरत मंद आदिवासी परिवारके महिला पुरुष बच्चों को वस्त्र सेवा दैनिक उपयोगी सामान मिष्ठान फुलझड़ी इत्यादि वितरित करते चले आ रहे है।इस वर्ष अभियान स्टेशन पुरा से शुरू कर एक हजार बच्चों को ऊनी वस्त्र फ्रॉक सलवार समेत महिलाओं को टिफिन बॉक्स मिष्ठान फुलझड़ी इत्यादि वितरित किए गए।नवीन वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।हरेक वर्ष की भांति दीवाली पर आस लगाए बैठे आदिवासी महिला पुरुष सेवा पाकर संत श्री आशारामजी बापू के भक्तों को तहेदिल से आशीर्वाद देते दिखाई पड़ रहे थे। इस अवसर पर सत्पात्र शिष्य विजय जी महाराज ने ओंकार गुंजन हरिनाम संकीर्तन कराते हुए बच्चों को स्वस्थ एवम सम्मानित जीवन जीने की महत्वपूर्ण ज्ञान देते हुए सभी को शिक्षा ग्रहण पर विशेष बल दिया। दीपावली पर्व सेवा अभियान में आश्रम संचालक अर्जुन भाई श्री विजय जी महाराज के अलावा आदित्य भदौरिया डीके शर्मा हरीश नागपाल रामू रामानी संजीव जाट हरीश डींगरा लक्ष्मण शर्मा आदित्य तोमर सचिन समेत करीब दो दर्जन सेवादार शामिल रहे।