प्रदेश की लाड़ली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

प्रदेश की लाड़ली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

15 सितंबर से टीकमगढ से आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत करेंगे शिवराज
भोपाल। प्रदेश की लाड़ली बहनों के साथ उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और तोहफा दिया है जिसकी औपचािरक शुरूआत कल 15 सितंबर को टीकमगढ से होगी। इसकी शुरूआत खुद सीएम शिवराज की मौजूदगी में होगा।इसके साथ ही बता दें कि 15 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। योजना का लाभ एक सिंतंबर से दिया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि हितग्राहियों को मात्र 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
चुनावी वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हितग्राहियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणा की जा रही है। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत से ही लाड़ली बहनों के खाते में 1000 रुपए की राशि भेजी जा रही थी। जिसमें वृद्धि की गई है। इसके साथ प्रदेश के लाड़ली बहनों सहित अन्य हितग्राहियों को अब 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रदेश के 97 लाख हितग्राहियों को लाभ
दरअसल उज्ज्वला योजना की हितग्राही भी लाड़ली बहना योजना की हितग्राही हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कुल 97 लाख लाड़ली बहनों को रसोई गैस योजना का लाभ मिल सकता है। उनके खाते में 1000 प्रति महीने भेजे जाने के बाद अब उन्हें रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं की संख्या 82 लाख है। वही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में रजिस्टर्ड लगभग 15 लाख महिलाएं भी इसमें पात्र होने का अनुमान है। ऐसे में 97 लाख हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सकता है।
15 सितंबर 2023 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
योजना के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। महिला के नाम पर गैस कनेक्शन होने पर ही उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। 15 सितंबर 2023 से इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। रसोई गैस सिलेंडर के लिए रजिस्ट्रेशन करने के नियम भी तय किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ता नंबर और कनेक्शन आईडी देना अनिवार्य होगा। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन आईडी भी देना आवश्यक होगा।
कांग्रेस की घोषणा का भाजपा को लाभ –
दरअसल कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों में एक घोषणा यह भी की थी कि सरकार बनेगीतो पांच सौ रूपये में सिलेंडर उपलब्‍ध कराया जायेगा। यह बात भाजपा ने समय रहते ले लिया और अभी से उसे लाभ में बदल दिया है। ऐसी कई योजना है जो कांग्रेस की घोषणा से प्रभावित होकर भाजपा सरकार ने किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्‍प होगा कि इन प्रयासों का कितना लाभ चुनावों में मिल सकता है।vvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button