BGMI ने भारत में लॉन्च किया Bullet Echo India

BGMI ने भारत में लॉन्च किया Bullet Echo India

BGMI गेम बनाने वाली पेरेंट कंपनी Krafton ने भारत में नई बैटल रॉयल मोबाइल गेम Bullet Echo India लॉन्च की है। इस गेम को iPhone और Android स्मार्टफोन में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। Bullet Echo India मोबाइल गेम ट्विन-स्टिक PvP शूटर एक्सपीरियंस के साथ आता है। यह गेम इंडियन यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है जो एक्शन कैटगरी में फ्री पर बना हुआ है।

Krafton India ने ZeptoLab के साथ मिलकर भारत में नई बैटल रॉयल मोबाइल गेम Bullet Echo India लॉन्च की है। यह गेम Google Play store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। Bullet Echo India गेम को भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह मल्टीप्लेयर PvP शूटर गेम है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर लगातार पॉपुलर हो रहा है, जो एक्शन सेगमेंट में टॉप फ्री पर फिलहाल शीर्ष पर बना हुआ है।

क्राफ्टन ने इस गेम को लोकल फ्लेवर के साथ पेश किया है, जिसमें महारानी स्पार्कल, डांसर मिराज और राजा स्लायर जैसे स्किन मिलते हैं। इसके साथ ही कई सारे कैरेक्टर BGMI से भी इस गेम के लिए लिए गए हैं. क्राफ्टन इंडिया यूजर्स को इंगेज करने के लिए भारतीय त्योहारों और स्पेशल इवेंट के साथ गेम को लगातार अपडेट करता रहता है। इसके साथ ही लोकल टच के साथ वह यूजर्स को इमर्सिव और डायनेमिक गेमिंग इन्वायरमेंट ऑफर करता है। क्राफ्टन का लेटेस्ट गेम Bullet Echo India भारतीय यूजर्स के साथ-साथ गेमिंग इन्फ्लूएंसर को भी पसंद आ रहा है।

Bullet Echo India गेम प्ले

Bullet Echo India मोबाइल गेम ट्विन-स्टिक PvP शूटर एक्सपीरियंस के साथ आता है। इस गेम में यूजर्स लेफ्ट जॉयस्टिक से मूवमेंट और राइट जॉयस्टिक से कैरेक्टर रोटेशन कंट्रोल कर पाएंगे। इस गेम में यूजर्स को बैटल रोयाल, किंग ऑफ द हिल, स्क्वाड वर्सेज स्क्वाड जैसे मोड मिलते हैं।

Back to top button