कांग्रेस पर हमला , मध्य प्रदेश में दो -दो धृतराषट्र हैं – शिवराज
कांग्रेस पर हमला , मध्य प्रदेश में दो -दो धृतराषट्र हैं – शिवराज

भोपाल। चुनावी सभा करने बड़वानी पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि –कांग्रेस के ‘ खड़गे जी ने मान लिया कि वे कौरव हैं, महाभारत में तो एक ही धृतराष्ट्र थे जो अपने बेटे को राज्य दिलाने के लिए लड़ रहे थे और कौरवों के अंत के कारण बने, लेकिन एमपी कांग्रेस में तो दो-दो धृतराष्ट्र हैं, जो पुत्रों को स्थापित करने में पूरी कांग्रेस की तिलांजलि देकर मानेंगे।’शिवराज का यह बयान कांग्रेस पर बडा हमला माना जा रहा है। उन्होंने इशारों में ही कमलनाथ और दिग्गी पर बडा हमला बोला है।
देखते हैं कितना पैसा भाजपा खर्च करती है – नाथ
कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सांवेर में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि निवेश विश्वास से आता है। 15 महीने के लिए हमारी सरकार थी। मैं भी सौदा कर सकता था। कुर्सी जाती है तो जाए, लेकिन मैंने सौदा नहीं किया। नीति और नियत का परिचय दिया। किसानों का कर्जा माफ किया। बिजली बिल माफ किए, कौन सा पाप किया। अब समय आ गया है। बीजेपी के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन बचा है। 7 दिन बचे हैं। फिर कमलनाथ देखेंगे पैसा, पुलिस प्रशासन किधर जाएगा। कमलनाथ के बाद प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित किया।
सेमीफाइनल में मैदान छोड़ चुके हैं राहुल गांधी- योगी
भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मप्र आये यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पन्ना के अजयगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा-‘ कांग्रेस हमारी आस्था से खिलवाड़ करती थी। मुझे एक फोटो देखकर संतुष्टि हुई कि राहुलजी केदारनाथ की यात्रा पर गए हैं। ये चीजें क्या हैं? कांग्रेस ने तय कर दिया है। राहुल जी को पहले से विश्वास हो गया है। इन चुनाव में लोकसभा के सेमीफाइनल में कांग्रेस बुरी तरह से हार रही है। इसलिए मैदान छोड़कर भाग चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाधान चाहिए या समस्या। अगर समाधान चाहिए तो बीजेपी को चुनिए। कांग्रेस तो खुद में एक बडी समस्या है।