राजनीति में भेदभाव अब बंद होना चाहिए, राबर्ट बाड्रा ने महाकाल के दर्शन किया
राजनीति में भेदभाव अब बंद होना चाहिए, राबर्ट बाड्रा ने महाकाल के दर्शन किया
भोपाल। मप्र में चुनावी घमासान चल रही है और दूसरी ओर सोमवार के दिन कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हाल में करीब 10 मिनट तक पूजन अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वाड्रा महाकाल के प्रिंट वाली टीशर्ट पहनकर मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने कहा- राहुल गांधी और प्रियंका बहुत मेहनत कर रहे हैं। कर्नाटक में बदलाव हुआ है और यहां भी होगा। देश में बदलाव का माहौल है। राम मंदिर के उद्घाटन में मुझे बुलाएंगे तो मैं जरूर जाऊंगा।
भेदभाव की राजनीति बंद होनी चाहिए
प्रदेश में दिग्विजय और कमलनाथ के बीच विवाद पर वाड्रा ने कहा कि कोई विवाद नहीं है, जो भी है सही होगा। पांच राज्यों में कांग्रेस की भारी मतों से जीत होगी। वाड्रा ने मोदी सरकार पर इडी और अन्य एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोग इनसे परेशान हैं, इससे उद्योगपति छोड़कर जा रहे हैं। भेदभाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए।