80 करोड़ गरीबों को 2028 तक मुफ्त मिलता रहेगा राशन
80 करोड़ गरीबों को 2028 तक मुफ्त मिलता रहेगा राशन

भोपाल। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा गरीबों की चिंता मेरा जीवन धर्म है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना पांच साल और आगे बढ़ाई जाएगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोटालों और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। इडी ने 5 करोड़ पकड़े तो यहां के सीएम बौखला गए, इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। पीएम मोदी ने यह बात चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दुर्ग में कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा भाजपा आ रही है। दुर्ग की ये भीड़ देखकर लग रहा रिकॉर्ड बनने वाला है। प्रधानमंत्री दो दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं।
महादेव ऐप पर बोले
दुबई में बैठे घोटालों के आरोपियों के साथ कांग्रेस नेताओं के क्या संबंध है। आखिर क्यों ईडी ने इनका पैसा पकड़ा तो मुख्यमंत्री बौखलाए हैं। एक के बाद एक ईडी ने छापेमारी कर करोड़ों जब्त किए गए हैं।पीएम ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई मौका नहीं छोड़ा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद घोटालों की जांच होगी। निश्चित रूप से ऐसे आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
गरीबी पर कही बात
कांग्रेस ने गरीबों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस के झूठे वादों ने गरीब के बच्चों को और गरीब बना दिया। हमारी नीतियों से हर गरीब मोदी का साथी बन गया। मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति गरीब है। जो गरीब है मोदी उसका सेवक है। मोदी उसका भाई है बेटा है।
आज रतलाम में मोदी की सभा
पीएम मोदी की सभा मप्र के रतलाम जिले में आज होनी है। इसके लिए व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि मोदी के मप्र आने से यहां की थोडी बहुत कसर भी पूरी हो जायेगी। जमीनी तौर पर मप्र में चुनाव के दौरान भाजपा का कडा मुकाबला कांग्रेस से बताया जा रहा है।