स्लोगन, सामान्य ज्ञान एव मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभाएं

स्लोगन, सामान्य ज्ञान एव मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभाएं

फिरोजाबाद। सावित्री फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत स्लोगन, सामान्य ज्ञान एव मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं जिलाध्यक्ष रीमा यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। वहीं संस्था द्वारा स्लोगन, सामान्य ज्ञान एवं मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बालिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक हाथों पर मेंहदी उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अतुल शुक्ला, प्रदेश सचिव निशांत गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री मोनिका उपाध्याय, सहसंगठन मंत्री प्रीती शर्मा, मीनू अग्रवाल, डॉ निधि गुप्ता, रमा भदोरिया, आशा भट्ट, नूतन शर्मा, अनीता विश्वास, शीतल सागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button