शिवनगर फीडर से ढाई घंटे बंद रहेगी विधुत आपूर्ति
श्योपुर, 30 अक्टूबर 2023
11 केव्ही शिवनगर फीडर पर 01 नवंबर को ढाई घंटे विधुत की आपूर्ति बंद रहेगी, इससे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विकास नगर, अग्रवाल कॉलोनी, हजारेश्वर कॉलोनी, वकील कॉलोनी, पटवारी कॉलोनी, कृष्णा पैलेस के पास वाली कॉलोनी, शिवपुरी रोड, रेस्टहाउस क्षेत्र श्योपुर प्रभावित रहेगे। प्रबंधक विधुत मंडल द्वारा जानकारी दी गई कि 01 नवंबर को सुबह 08 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक विधुत की सप्लाई बंद रहेगी।