महिला सशक्तिकरण रैली मिशन शक्ति अभियान को हरी झंडी दिखा किया रवाना
आगरा। केंद्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रो.एस.पी.सिंह बघेल,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन,अनुपम कुलश्रेष्ठ,पुलिस आयुक्त, डॉ.प्रीतिंदर सिंह तथा जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की गरिमामय उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण रैली मिशन शक्ति अभियान (फेस – 04)को हरी झंडी दिखाई गई। उक्त महिला सशक्तिकरण वाहन रैली पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट-पी डब्ल्यूडी -माल रोड- फूल सैयद चौराहा-पुरानी मंडी-अमर सिंह गेट लाल किला-बालूगंज चौराहा-करिअप्पा क्लब-डब्ल्यूडी-एमजी रोड-हरीपर्वत होते हुए सूरसदन पर समाप्त हुई। रैली में घुड़सवार पुलिस, महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित करते वाहन, तथा दोपहिया, चार पहिया वाहनों पर पुलिस की महिला आरक्षी रैली में शामिल थीं, मा.केंद्रीय मंत्री बघेल तथा पुलिस आयुक्त भी वाहन रैली में अपने अपने दोपहिया वाहन चलाते हुए शामिल रहे। इस अवसर पर एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में उक्त रैली का आयोजन किया गया है तथा सभी को शुभकामनाएं दी।मा. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा आधी आबादी के लिए मिशन शक्ति अभियान का चौथा चरण का शुभारंभ किया गया है, आधी आबादी शसक्त है तो देश खुश है, आधी आबादी खुश है तो देश खुश है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में जितना भारत में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है उतना किसी भी देश में नही हुआ, पहले जनरल नॉलेज में पढ़ाया देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को पढ़ाया जाता था आज आईपीएस के प्रत्येक बैच में बड़ी संख्या में महिला आईपीएस आरही हैं, खेल, साहित्य, राजनीति सभी क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। मंत्री महोदय ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट में भी आज 11 महिला शामिल हैं जिनमें वित्त जैसे प्रमुख विभाग को संभाल रही हैं। हाल ही में हमारी सरकार ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है जहां से सभी नीतियां बनती हैं,जो महिला सशक्तिकरण का साक्षात प्रमाण है पहले स्थानीय स्तर पर ही आरक्षण की व्यवस्था थी उन्होंने जनपद के पिनाहट की बेटी का बिग बॉस में आने की भी जानकारी दी तथा बताया कि आज बेटियां क्रिकेट, हॉकी जैसे सभी खेलों में अब्बल आ रही है, उन्होंने बेटियों को शिक्षित करने तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को समाज से समाप्त करने की अपील की।