महाराजा अग्रसेन जयंती 2023 के उपलक्ष्य में मेहंदी संगीत कार्यक्रम का आयोजन

आगरा। अग्रवाल संगठन रामबाग आगरा द्वारा ,महाराजा अग्रसेन जयंती 2023 के उपलक्ष्य में मेहंदी संगीत का कार्यक्रम, निशा सिंघल की अध्यक्षता में अतिथिवन वाटर बॉक्स में संपन्न हुआ। जिसमें अग्रसेन स्वरूप बने , खूब चंद्र अग्रवाल गड़सौली वाले। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तथा सखियों ने मेहंदी लगाकर मंगल गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई,छोटी बच्चियों ने राधा स्वरुप में नृत्य, तथा मनोरंजन खेल नृत्य आदि सभी का मन मोह लिया। महिला, अतिथियों ने भी नृत्य करके कार्यक्रम में समां बांध दिया ,सभी बच्चे ,बड़े ,महिलाओ, मैं हर्षोल्लास का माहौल रहा। सभी बहनों को स्वरुचि भोज एवं रिटर्न गिफ्ट,मेहन्दी देकर विदा किया। संरक्षक विनोद अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल। संयोजक राजेश अग्रवाल ,सुभाष अग्रवाल ,दिनेश अग्रवाल उपस्थित रहे।महिलाओं में नीलम ,मोनिका ,अरुणा ,गुंजन, लता ,जूली ,नेहा, रिया, ग्रीष्मा ,रौनी ,पूजा ,सीमा ,भावना, बबीता ,गीता,सरिता आदि बहनें उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button