भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु ने ईको सेन्टर का किया अवलोकन
भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु ने ईको सेन्टर का किया अवलोकन
मुरैना 22 सितम्बर 2023/भारतीय वन सेवा के 2022 के 48 प्रशिक्षुओं ने मुरैना पहुंचकर देवरी घड़ियाल सेन्टर पर प्रजनन केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रजनन से लेकर चंबल नदी तक छोड़े जाने वाले घड़ियाल की पूरी प्रक्रिया को समझा और अंडे से निकलने वाले घड़ियालों के बारे में विस्तार से जानकारी वन विभाग के अधिकारियों से ली। भ्रमण के समय उनके साथ आईएफएस श्री मुकुल त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर उनके साथ वन मण्डलाधिकारी श्री स्वरूप दीक्षित, एसडीओ फोरेस्ट श्री प्रतीक दुबे, अधीक्षक श्री भूरा गायकवाड़, रेंज अधिकारी श्रीमती रिंकी आर्य एवं अन्य वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।