भदावर हाउस में दशहरा पर पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने किया शस्त्र पूजन
आगरा / पिनाहट। आगरा जनपद के तहसील बाह क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर एवं वर्तमान भाजपा विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह के निज निवास स्थान भदावर हाउस परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व शस्त्र पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। जहां मंगलवार की शाम को तहसील बाह क्षेत्र सहित आगरा जनपद के हजारों की संख्या में लोग भदावर हाउस पहुंचे और दशहरा पर्व की पूर्व मंत्री को बधाई दी। भदावर हाउस परिसर में पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह भदावर ने शस्त्र पूजन कर जनकल्याण की कामना की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने लोगों को संबंध करते हुए कहा के दशहरा त्योहार सदियों से मनता चला आ रहा है। जिसका आयोजन भदावर हाउस में भी हर वर्ष किया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जा रहा है। सदियों से चली आ रही परंपरा को लगातार संचालित किया जाता है इस वर्ष भी आयोजन किया गया है। पूर्व मंत्री ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ सहभोज किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदोरिया, चंदू भदोरिया, धर्मेंद्र भदोरिया, रामप्रकाश परिहार उर्फ लंबू, मुन्ना लंबर, प्रधान देवानंद परिहार, पूर्व फौजी गजेंद्र सिंह परिहार, विवेक परिहार गौरव परिहार, उदयवीर सिंह, अभिषेक परिहार,डा शतीस जादौन,भोला ठाकुर, प्रशांत तोमर, सुमित नारायण पुरोहित, रामजीलाल तोमर, अजय परिहार, राकेश भदोरिया, प्रमोद भदोरिया, महेंद्र सिंह परिहार प्रधान,सौरभ परिहार ,अजीत सिंह, जयपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।