गांधी जयन्ती एवं शास्त्री जयन्ती पर राज्यपाल श्री मिश्र का संदेश – राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

गांधी जयन्ती एवं शास्त्री जयन्ती पर राज्यपाल श्री मिश्र का संदेश - राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

जयपुर, 1 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती (2 अक्टूबर) पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।
श्री मिश्र ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और न्याय के आदर्श का संदेश देता है। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री का जीवन ईमानदारी और शुचिता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने राष्ट्र की इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button