अग्रवाल संगठन रामबाग आगरा द्वारा निकाली गई भव्य आमंत्रण यात्रा
आगरा। अग्रवाल संगठन रामबाग आगरा द्वारा गुरुवार को महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में , भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली गई, जो आजाद हनुमान मंदिर यमुना ब्रिज से प्रारंभ होकर रामबाग चौराहा, सीतानगर से ट्रांसयमुना फेस-2 में भ्रमर करती हुई ट्रांसयमुना फेस-1हनुमान मंदिर पर समापन हुई,जिसमे 16 तारीख की शोभा यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय वासियों से मंगल कामना की। शोभा यात्रा मैं बच्चे,बड़े,महिलाएं ज्यादा से ज़्यादा समूह मैं पहुचे तथा जन जन तक पहुँचने के लिये स्थानीय बंधुओ से आरती ,फूल ,माला की वर्षा एवं प्रसाद वितरण के लिए आमन्त्रण दिया सभी क्षेत्रीय वासियों मैं बड़े हर्षोल्लास और खुशी का माहौल हैं। आमन्त्रण यात्रा मैं महिला अध्यक्ष निशा सिंघल मुख्य सरंक्षक विनोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल संयोजक राजेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मयंक, गौरव, विशाल ,पंकज, अंकुर,मोहन पूर्व अग्रसेन महाराज,भगवती प्रसाद, सुनील, मनीष, दीपक, मोनू ,आदि भारी संख्या में अग्रवाल भाई मौजूद रहे।।