अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को: 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजनों का होगा सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को: 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजनों का होगा सम्मान
मुरैना 29 सितम्बर 2023/अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 2023 के अवसर पर वृद्धाश्रम मुरैना में दोपहर 12 बजे वरिष्ठ वृद्धजनों का सम्मान एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजनों का शतायु सम्मान किया जायेगा।
कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय मुरैना में वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यकतानुसार चिकित्सा परामर्श, उपचार प्रदान किया जायेगा।