मिजोरम राज्यपाल से मिले जेडपीएम नेता लालदुहोमा, सरकार बनाने का दावा पेश किया

 

मिजोरम। मिजोरम में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। लालदुहोमा ने बुधवार सुबह 10:30 बजे आइजोल के राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की।

जेडपीएम पीएम की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालदुहोमा है। मंगलवार रात 8 बजे लालदुहोमा के घर विधायक दल की बैठक हुई। लालदुहोमा इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज और कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं।

मिजोरम में 40 सीटों पर हुए चुनाव में र्ंक्करू ने 27 सीटें जीतीं। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (रूहृस्न) को 10, भाजपा को 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है।

जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी शुरुआत में छह क्षेत्रीय दलों का गठबंधन था। जिसमें मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी, जोरम एक्सोडस मूवमेंट, जोरम डिसेंट्रलाइजेशन फ्रंट, जोरम रिफॉर्मेशन फ्रंट और मिजोरम पीपुल्स पार्टी शामिल थीं।

2018 में  जेडपीएम ने इसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और आठ सीटें जीतीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जुलाई 2019 में पार्टी को रजिस्टर्ड किया। सबसे बड़ी संस्थापक पार्टी मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, 2019 में गठबंधन से बाहर हो गई थी और बाकी बची पांच पार्टियां एक में शामिल हो गईं, जिसे जेडपीएम  नाम दिया गया।

लालदुहोमा एक पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। जो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। अभी राहुल गांधी की संसद सदस्यता गई थी तो लालदुहोमा एक बार फिर चर्चा में आ गए थे।

दरअसल, लालदुहोमा ने 1984 में मिजोरम से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सीट जीती थी। बाद में उनका राज्य कांग्रेस के नेताओं से मतभेद हो गया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। वे 1988 में दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित होने वाले पहले लोकसभा सांसद बने। 2018 में लालदुहोमा ने आइजोल पश्चिम- ढ्ढ और सेरछिप से निर्दलीय चुनाव जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button