जनअाशीर्वाद यात्रा में उम्मीदवार के विरोध में सडक पर लेटा कार्यकर्ता
जनअाशीर्वाद यात्रा में उम्मीदवार के विरोध में सडक पर लेटा कार्यकर्ता

संभावित प्रत्याशी का जताया विरोध
भोपाल। छिंदवाड़ा पहुंची भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में एक अजीबोगरीब घटना ने सबको चौंका दिया । दरअसल शुक्रवार को यात्रा में शामिल होने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष विमान से पहुंचे। यात्रा परासिया पहुंची, तो यहां कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। एक कार्यकर्ता तो जनआशीर्वाद यात्रा वाहन के सामने लेट गया। दरअसल, परासिया विधानसभा से भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन यहां भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया तैयारियों में जुटी हैं। इस पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। इसी का विरोध मंत्री के सामने किया गया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। उनका कहना था कि प्रत्याशी के रूप में ज्योति डेहरिया नहीं चाहिए।