मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा फ्री प्रवेश

1 दिसंबर से शुरू होगी सुविधा

नई दिल्ली। मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। इस बात की जानकारी रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दी है। चीनी और भारतीय नागरिक 30 दिनों तक मलेशिया में वीजा-फ्री रह सकते हैं। मलेशिया इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए ऐसा कर रहा है। अगर आप भारत से कुआलालंपुर जाते हैं, तो चेन्नई-कोलकाता जैसे शहरों से फ्लाइट से जाने-आने का खर्च करीब 12,000 रुपए आएगा। इससे पहले श्रीलंका-थाईलैंड भी वीजा फ्री एंट्री का ऐलान कर चुके हैं।

चीन ने शुक्रवार को कहा था कि वह मलेशिया सहित छह देशों के नागरिकों को बिना वीजा के देश में एंट्री की अनुमति देगा। यह 1 दिसंबर से प्रभावी होगा और अगले साल 30 नवंबर तक चलेगा। ट्रैवलर्स 15 दिनों तक चीन में वीजा-फ्री रह सकेंगे। छह दिन पहले खबर आई थी कि वियतनाम भी भारत के ट्रैवलर्स के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू कर सकता है। अभी जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड जैसे देशों के नागरिक बिना वीजा के वियतनाम में प्रवेश कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button