UP आंगनवाड़ी भर्ती 2024: 23753 पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी आवेदन करें

UP आंगनवाड़ी भर्ती 2024: 23753 पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी आवेदन करें

यूपी के छात्रों के लिए अच्छी खबर, आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार अब खत्म हुआ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य 23753 रिक्तियों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार , यह भर्ती जिलों के अनुसार की जाएगी।

उत्तरप्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास किसी भी बोर्ड से इन्टरमीडिएट या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, महिलाएं जिस जिले के लिए आवेदन कर रही है। उस जिले की निवासी होनी चाहिए। ग्राम पंचायत, वार्ड और न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाली महिलाएं ही इसमें आवेदन कर सकती हैं।

साथ ही इस भर्ती के लिए महिलाओं की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। इसके अलावा, अधिकतम 35 साल की उम्र वाली महिलाएं इसमें आवेदन कर सकती हैं। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार और योग्य महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट “upanganwadibharti.in” पर जाकर आवेदन कर सकेंगी।

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना हैं।

2. वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें।

3. अगले पेज पर अपने जिले के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आवेदन फॉर्म भरें

5. आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद उसका एक प्रिंट ले लें।

आपको बता दें कि आवेदन के साथ महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है यानि वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन पत्र भर सकती हैं।

Back to top button