“ऐ वतन मेरे वतन” मूवी का ट्रेलर रिलीज़, 2024 में सारा का अनोखा अंदाज सबसे दिलों में छा गया
"ऐ वतन मेरे वतन" मूवी का ट्रेलर रिलीज़, 2024 में सारा का अनोखा अंदाज सबसे दिलों में छा गया

सारा अली खान की एक और धमाकेदार मूवी ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया हैं। यह फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश राज के खिलाफ एक लकड़ी के संघर्ष के ऊपर बनाई गई हैं। इसमें आजादी के संघर्ष को दिखाया गया है। ट्रेलर में 22 साल की ऊषा नाम की एक साहसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश राज के खिलाफ देश को एक साथ लाने के लिए अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन चलाती है।
ट्रेलर के शुरुआती दृश्य में सारा अली खान हाथों में तिरंगा थामे दौड़ती नजर आती हैं। यह दृश्य 1942 के दौर में बॉम्बे का है। बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘अंग्रेजों ने हमारे देश का कर दिया है नाश। हम क्या सोचेंगे, क्या बोलेंगे, क्या देखेंगे सब कंट्रोल किया जा रहा है और हम कंट्रोल हो रहे हैं। इसके बाद महात्मा गांधी की सभा का दृश्य है, जिसमें बापू कहते हैं, ‘तोड़ दो डर की दीवारें और साहस के पंख फैलाकर उड़ जाओ। पंख फैलाने में ही वीरता है’। बापू की यह बात ऊषा (सारा अली खान) पर गहरा असर करती है।आजादी के आंदोलन में ऊषा हिस्सा लेती नजर आती हैं।
मगर, पिता के विरोध का सामना करना पड़ता है। दादी अंग्रेजों के जुल्म का डर पोती को दिखाती हैं। लेकिन फिर भी, कोई डर, कोई धमकी उन्हें नहीं रोक पाती। वह अपनी आवाज और बुलंद करती है और ऐसा कदम उठाती है कि ये आवाज देश के कोने-कोने में आजादी के दीवानों तक पहुंच सके। साहस जुटाकर खोलती हैं अपना रेडियो स्टेशनआवाज आती है, ‘यह है देश का रेडियो, हिंदुस्तान में कहीं से, कहीं पर हिंदुस्तान में’। आवाज निकलती है तो फिर दूर तक जाती है, लोगों का साथ मिलता जाता है, अंग्रेजों के खिलाफ भारत के स्वीधानता की लड़ाई भी मजबूती से होती जाती है।
देशभक्ति की भावना से भरी इस मूवी “Ae Watan Mere Watan” को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी अय्यर और दरब फारूकी ने लिखी है। इसमें सारा अली खान लीड रोल में हैं, जबकि इमरान हाशमी के स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस के साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ’ नील और आनंद तिवारी ने अहम किरदार निभाए हैं।