कांग्रेस सेवा दल महानगर आगरा द्वारा आज 2 अक्टूबर 2023 को आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व “जय जवान जय किसान” का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया
कांग्रेस सेवा दल महानगर आगरा द्वारा आज 2 अक्टूबर 2023 को आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व "जय जवान जय किसान" का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया
कचहरी घाट बांस दरवाजा बेलनगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वी जयंती पर माल्यार्पण किया व विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि अहिंसा का यह पुजारी हिंसा की गोलियों से देहातीत हो गया। अहिंसा के पुजारी को मौत भले हिंसक मिली लेकिन उन्हें मिली श्रद्धांजलि अहिंसक थी। वह अपने काम और विचार से अमर रहेंगे। माल रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जय जवान जय किसान के नारे लगाये। जवान और किसान के महत्व को समझने वाले माटी के लाल को याद किया। वक्ताओं व माल्यार्पण करने वालों में शामिल रहे चौधरी सचिन यादव (अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल आगरा ), अश्वनी जैन जी (पूर्व अध्यक्ष शहर काग्रेस कमेटी आगरा), अनिल शर्मा जी (प्रदेश प्रवक्ता), अनुज शिवहरे (जिला प्रवक्ता),आर. वी. धाकरे, बशीर उल हक (राॅकी समाजसेवी), संजय पंडित, सुनील कुमार निगम, राम अवतार गुप्ता जी, मनीष जैन, जितेंद्र अग्रवाल, योगेश पाराशर जी, पियूष बंसल (मोंटू),रईस खान, रोहित धनगर, मुकेश राठौर,आदि।