प्रदेश के स्‍कूलों का बदलेगा अब समय; सुबह की जल्‍दी नहीं , अब दस बजे से

प्रदेश के स्‍कूलों का बदलेगा अब समय; सुबह की जल्‍दी नहीं , अब दस बजे से

भोपाल। मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसके मद्देनजर मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार 8 जनवरी 2024 को स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार अब प्रदेश में स्कूल 10 बजे खुलेगें। यह आदेश 20 जनवरी 2024 तक लागू रहेगा।

सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल
सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगें। वहीं दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों को भी 10 बजे खोलने का आदेश दिया गया है।

Back to top button