दौलतमंद लोगों की हथेली में ये निशान बदल देते हैं किस्मत

दौलतमंद लोगों की हथेली में ये निशान बदल देते हैं किस्मत

नई दिल्ली। जीवन में धनवान बनने की चाहत उसी की पूरी होती है, जो ऊपर से अपने भाग्य में धन लेकर आया हो। अगर आपके भाग्य में धन है तो आप कैसे भी करके अपनी चाहत पूरी कर ही लेते हैं और इसमें कुदरत भी आपका पूरा सहयोग करती है। धनवान बनना हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए लोग खूब मेहनत करते हैं।

कुछ लोग मेहनत के बाद सफल हो जाते हैं, जबकि कुछ लोग जीवनभर संघर्ष करते रह जाते हैं, लेकिन उनको सफलता नहीं मिलती। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो धनवान बनने की चाहत उसी की पूरी होती है, जो ऊपर से अपने भाग्य में धन लेकर आया हो। अगर आपके भाग्य में धन है तो आप कैसे भी करके अपनी चाहत पूरी कर ही लेते हैं और इसमें कुदरत भी आपका पूरा सहयोग करती है। व्यक्ति भविष्य में कितना धनवान होगा इस बात का पता उसकी हथेली को देखकर लगाया जा सकता है।

अगर आपकी हथेली में ऐसे चिन्ह नजर आते हैं तो यकीन मानिए आपको दौलतमंद बनने से कोई रोक नहीं सकता। हथेली में कलश का निशान शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में यह योग बनता है, उनका धन निरंतर बढ़ता रहता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास अच्छी जमा पूंजी होती है। हथेली में शनि पर्वत पर चक्र का निशान होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे चक्र योग कहते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति बहुत ही धनवान और उच्च अधिकारी होते हैं। हथेली में जीवन रेखा और चन्द्र पर्वत के मध्य में तिल का निशान होना बहुत शुभ माना गया है। इस निशान का मतलब है कि व्यक्ति जीवन में भाग्यशाली और गुणवान होगा। साथ ही खूब ख्याति प्राप्त करेगा। यही नहीं हथेली में सूर्य और गुरु पर्वत उभार लिए हुए हैं और बीच में हथेली गहरी है तो इसका मतलब आपकी हथेली में शुभ कर्तरी योग है।

इस योग के प्रभाव से आप कई स्रोतों से धन कमाएंगे। यदि किसी की हथेली में चन्द्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा बुध पर्वत पर जाए साथ ही ये सूर्य पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा से मिलती हो तब भास्कर योग बनता है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही गुणी और ज्ञानी होते हैं। अपनी कला एवं ज्ञान से ये लोग कई माध्यमों से खूब धन और नाम यश अर्जित करते हैं। यदि किसी की हथेली में चन्द्र पर्वत से धनुषकार रेखा बुध पर्वत पर बिना कटे हुए पहुंचे तो इसे धन के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे बुध योग कहा जाता है। जिनकी हथेली में ऐसी रेखा पायी जाती है, ऐसे व्यक्ति कारोबार में खूब तरक्की करते हैं।

Back to top button