जिला जनसंपर्क कार्यालय की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र
जिला जनसंपर्क कार्यालय की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र

भारत पर्व के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय मुरैना द्वारा केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी जन आकर्षण का केन्द्र रहीं। प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय जीवाजीगंज के टाउनहॉल में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने किया तथा अधिकारियों, नागरिकों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रशंसा व्यक्त की।
प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन कर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर प्रदर्शनी की सराहना की। प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से बताया गया कि संकट में किसानों के साथ, विकास ने पकड़ी रफ्तार, इंदौर-भोपाल की मैट्रो का ट्रायल रन सम्पन्न, ग्वालियर और जबलपुर शहरों को भी मिलेगी मैट्रो ट्रेन, 88 हजार कि.मी. सड़कों के निर्माण से ग्रामीण परिवहन हुआ आसान, वन जीवन अद्धुत पहचान, भारत में 70 वर्षो के बाद चीतों के पुर्नस्थापन के लिये मध्यप्रदेश के कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान का चयन, घड़ियाल, गिद्ध टाइगर, लैपर्ड के साथ अब चीता स्टेट भी बना मध्यप्रदेश, जीता सर्वेश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय जल पुरस्कार, जल संरक्षण संवर्धन और प्रबंधन में मध्यप्रदेश बना नम्बर वन।
सिंचाई क्षमता 47 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई। वर्ष 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य। परड्रोपमोर क्रॉप के विचार पर सिंचाई परियोजनाओं और नहरों का जल। 4 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों के माध्यम से 53 लाख से अधिक महिलायें हुई आत्मनिर्भर और प्रेसराइज्ड पाइप प्रणाली आधारित 125 सिंचाई योजनायें निर्माणाधीन सहित आदि केन्द्र व राज्य सरकार योजनाओं वर्णन किया गया है, जिसे लोगों ने खूब सराह। कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।