दमोह जिले में बनेगा देश का सबसे बडा टाइगर रिजर्व

दमोह जिले में बनेगा देश का सबसे बडा टाइगर रिजर्व

भोपाल। प्रदेश का वन महकमा एक अछी खबर देने वाला है। बता दें कि प्रदेश के दमोह से ये जिला देश मे इतिहास रचने जा रहा है। दमोह जिले को देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व का तमगा मिलने वाला है। अब दमोह में भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। बता दें कि एमपी के सागर, नरसिहपुर और दमोह जिले के जंगली एरिया को मिलाकर बने नोरादेही अभ्यारण्य को रानी दुर्गावती अभ्यारण्य में मिलाकर बड़ा टाइगर रिजर्व बनाया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूरी देते हुए इस टाइगर रिजर्व का नोटिफिकेशन जारी किया है।

जिले के लिए बड़ी सौगात
वन मण्डल अधिकारी एम.एस. ऊइके के मुताबिक, जिले के लिए ये बड़ी सौगात है जबकि पूरे देश में इसका नाम होगा। इस टाइगर रिजर्व का केंद्र जिले का जबेरा क्षेत्र होगा। टाइगर रिजर्व का एरिया 2,300 वर्ग किलोमीटर का होगा। पूरे भारत मे इतना बड़ा एरिया किसी भी टाइगर रिजर्व में नहीं है, जिस लिहाज से अब दमोह देश का नेतृत्व करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button