शाजापुर में श्री राम संध्या फेरी पर हुआ पथराव , हिंदु संगठन के लोग थाने पहुंचे; नाराज जनसमुदाय ने विरोधियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

शाजापुर में श्री राम संध्या फेरी पर हुआ पथराव , हिंदु संगठन के लोग थाने पहुंचे; नाराज जनसमुदाय ने विरोधियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से सोमवार रात को श्रीराम फेरी पर पथराव की घटना सामने आई। सोमवार को फेरी निकाली जा रही थी। इस दौरान मस्जिद के पास कुछ लोगों ने फेरी रोकने के कोशिश की और पथराव किया। इसके बाद भगदड़ का माहौल बन गया। फेरी में लगभग 30 युवक और बच्चे शामिल थे। घटना में एक युवक के घायल होने की खबर सामने आ रही है। युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पथराव करने वाले 30 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

इस घटना के बाद पूरे शहर में तनाव की स्थिति बन गई। जिसको देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। यह घटना सोमवार रात साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। शहर के सोमवारिया क्षेत्र में स्थित महिला थाने के पीछे के मोहल्ले में श्री राम संध्या फेरी निकाली जा रही थी। इस फेरी में सभी हिंदू संगठन से जुड़े लोग शामिल थे।

सभी श्री राम नाम धुन गाकर मस्त-मगन होकर जयकारे लगाते हुए क्षेत्र से गुजर रहे थे। फेरी निकालने वाले लोग पीले अक्षत भी बांट रहे थे। तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने श्री राम फेरी पर पत्थर फेंक दिए, जिससे एक युवक मौके पर घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने की कोशिश की।

हिंदू संगठन के लोग संघ कार्यालय पहुंचे
घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में हिंदू संगठन के लोग स्‍थानीय आरएसएस कार्यालय पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने पथराव का विरोध किया। इसके बाद स्थिति को देखते हुए आरएसएस कार्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिस पर लगाया गया है। पुलिस लगातार स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रही है साथ ही साथ लोगों को समझने का प्रयास कर रही है

कलेक्‍टर बोलीं धारा 144 प्रभावशील है , शांति है
शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में शान्ति हैं। उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर लिया गया है तथा कार्यवाही की जा रही। शाजापुर में मगरिया क्षेत्र में जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद तीन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगाई गई है। क्षेत्र में वर्तमान में शांति बनी हुई हैं।

Back to top button