श्री संजीव कुमार झा ने चम्बल आयुक्त का पदभार संभाला

श्री संजीव कुमार झा ने चम्बल आयुक्त का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष-1996 बैच के अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने चम्बल संभाग आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। श्री झा ने बुधवार देर रात्रि में चम्बल भवन पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर चंबल भवन में अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। श्री संजीव कुमार झा चम्बल संभाग में पदस्थापना से पहले राज्य शासन में प्रमुख सचिव आनंद विभाग के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले श्री झा प्रदेश के अन्य जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं।

Back to top button