शिवराज बोले- राजस्थान में यदि कोई घटना होती है तो प्रियंका मध्यप्रदेश पर मढ़ देती हैं
शिवराज बोले- राजस्थान में यदि कोई घटना होती है तो प्रियंका मध्यप्रदेश पर मढ़ देती हैं

भोपाल। चुनावी समय में जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच प्रदेश् के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को झूठा बताया है। भोपाल में उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं। इस कदर झूठ बोलते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामियां, घोटाले और घपले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं। बलात्कार राजस्थान में होते हैं और कांग्रेस खासकर गांधी परिवार की प्रियंका वाड्रा उन घटनाओं को मध्यप्रदेश पर मढ़ देती हैं। आपको शर्म नहीं आती?
बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को धार की सभा में कहा था कि उज्जैन में बच्ची से रेप हुआ। मध्यप्रदेश में हर रोज 17 रेप होते हैं।सीएम शिवराज ने कहा कि इस प्रकार की बात बोलने से पहले प्रियंका को सौ बार विचार कर लेना चाहिए।