सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य करने पर कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार
सतर्कता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य करने पर कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार

मंडल रेल प्रबंधक झॉसी श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा संरक्षित रेल संचालन एवं सतर्कता तथा सजगता पूर्वक कार्य करने के दौरान रेल गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक कर्मचारी को संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी एंव मंडल के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे | पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचरियों को वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अतुल यादव द्वारा भविष्य में भी सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने के लिए काउंसिल किया । पुरस्कार पाने वाले कर्मियों में श्री सतीश जोशी, श्री कारन सिंह मीना, अंकुल राजपूत, धन्मंत सिंह, मुकेश कुमार, मुकेश साहू अरुण शर्मा, अभय कुमार तथा उमेश पुरोहित शामिल रहे |