खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभंकर बना बारहसिंगा

खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभंकर बना बारहसिंगा

-47 खेल हस्तियों को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत
-टीटी नगर स्टेडियम में उत्साहपूर्वक हुआ अलंकरण समारोह

भोपाल। राज्य में आयोजित किये जा रहे खेले एमपी यूथ गेम्स का शुभंकर राज्य पशु बारहसिंगा को बनाया गया है। टीटी नगर स्टेडियम में हुए समारोह में इसका औपचारिक ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस दौरान 47 खेल प्रतिभाओं को विभिन्न खेल अलंकरणों से विभूषित भी किया गया। इनका चयन वर्ष 2021-22 के लिये किया गया हैं। इस अवसर पर राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया प्रमुख रूप से उपस्थित थी। जबकि ऑनलाइन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी जुड़े थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां खेल के क्षेत्र में मिली उपलब्धियों का श्रेय खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को देते हुए कहा कि खेलो के क्षेत्र में बच्चों के आड़े किसी तरह की बाधा नहीं आना दूंगा। यहां उन्हा्रेंने खेल बजट बढ़ाने का विश्वास दिलाते हुए बताया कि ओलंपिक और एशियन गेम्स के विजेताओं की राशि दुगनी कर दी जाएगी। इसके अलावा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले को भी पुरस्कृत किया जाएगा। कर्मचारियों के मानदेय में बढोत्तरी के लिये प्रत्येक खेल संघ को 5 लाख रूपये देने की घोषणा करते हुए कि ख्रेल संरचना भी सृदृढ् की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में 49 खेलो इंडिया केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा
-नाथू बरखड़ा में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ साइकिलिंग रो बनाई जाएगी।
-विभागों में खिलाड़ियों की सीटें में वृद्धि की जाएगी।
-खेल उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एकलव्य की राशि 15 से 20 लाख, विक्रम पुरस्कार 12 से 20 लाख और विश्वामित्र पुरस्कार 3 से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया जाएगा।

दो वर्ष के पुरस्कार एक साथ बांटे
इस समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो सालों के पुरस्कार एक साथ दिए गए। जिसमें एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफटाइम अचीवमेंट के साथ स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार शामिल हैं। समारोह में प्रदेशभर की 47 खेल हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिसमें भोपाल की भी 12 खेल हस्तियां भी शामिल रही हैं।

इन्हें मिला पुरस्कार
(वर्ष 2021 के लिए)
एकलव्य पुरस्कार- अंशिका कनौजिया साफ्टेनिस भोपाल, शिखा चौहान क्याकिंग-कैनोइंग इंदौर, पूजा कुश्ती देवास, श्रुति सरवैया वूशु अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर शूटिंग होशंगाबाद, कन्या नैय्यर तैराकी इंदौर, इकराम अली खान एथलेटिक्स विदिशा, गोपाल ठाकुर रोइंग देवास, सिद्धी छतवानी शूटिंगबॉल भोपाल।
विक्रम पुरस्कार – आध्या तिवारी सॉफ्टटेनिस नर्मदापुरम, एनी जैन तैराकी इंदौर, आरती नाथ क्याकिंग-केनोइंग धार, मनीषा कीर शूटिंग भोपाल, सुदिप्ती हजेला घुड़सवारी इंदौर, श्रेयांशी परदेशी बैडमिंटन इंदौर, नैन्सी जैन खो-खो जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित कबड्डी इंदौर, राबिनी चौहान सॉफ्टबाल देवास, पूनम शर्मा जूडो भोपाल, रोहित बाजपेई योगा इंदौर, भगवान सिंह कुशवाह साहसिक खेल भोपाल, रत्नेश पाण्डे साहसिक खेल सतना।
विश्वामित्र पुरस्कार – परितोष शर्मा कराते ग्वालियर, विनय प्रजापति कुश्ती भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया मल्लखम्ब उज्जैन।
स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार – मुजाहिद बैग मल्लखम्ब उज्जैन।
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- बलबीर सिंह कुशवाह टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट।

(वर्ष-2022 के लिए)

एकलव्य पुरस्कार- आस्था दांगी क्याकिंग-केनोइंग भोपाल, अमन सिंह बिष्ट बॉक्सिंग भोपाल, प्रज्ञा सिंह फेंसिंग भोपाल, रितिका दांगी सेलिंग राजगढ़, अभिषेक परिहार सॉफ्ट टेनिस देवास, दीपेश लश्करी जिम्नास्टिक उज्जैन, पलक शर्मा तैराकी इंदौर, आशी चौकसे शूटिंग भोपाल, खुशबू हॉकी ग्वालियर, सौम्या तिवारी क्रिकेट भोपाल, इन्द्रजीत नागर मल्लखम्ब उज्जैन।
विक्रम पुरस्कार – आदित्य दुबे साफ्ट टेनिस देवास, नीतू वर्मा क्याकिंग-केनोइंग सीहोर, भूरक्षा दुबे वुशु अशोकनगर, प्रगति दुबे शूटिंग रायसेन, राजू सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुबोध चौरसिया सॉफ्टबाल इंदौर, आवेश खान क्रिकेट इंदौर, नीरज राणा हॉकी ग्वालियर, धनंजय दुबे टेनिस दिव्यांग ग्वालियर, राजवीर सिंह पंवार मल्लखम्ब उज्जैन।
विश्वामित्र पुरस्कार – रश्मि मालवीय बैडमिंटन भोपाल।
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- अनिल धूपर टेनिस इंदौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button