अरविंद केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह सिंगरौली में करेंगे रोड शो। नहीं मिली सभा करने की अनुमति

सिंगरौली  ।   आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह आज दोपहर सिंगरौली में रोड शो करेंगे।दिल्ली शराब नीति घोटाले के संदर्भ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के समक्ष सशरीर प्रस्‍तुत होने का समन जारी किया गया था। वहां जाने के बजाए मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में सभा को संबोधित करेंगे।केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सर्वप्रथम विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करने जा रहे हैं। आज दोपहर उनका जिला मुख्यालय बैढ़न में आगमन है।

भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है

जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1:30 बजे राज कमल होटल से माजन मोड़ तक उनका रोड शो सुनिश्चित है। जिसके लिए भारी पुलिस बल लगाया गया है। गौरतलब है कि बीते समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निगम चुनाव में महापौर पद प्रत्याशी रानी अग्रवाल के पक्ष में वोट करने के लिए सिंगरौली का दौरा किया था। जिसमें भारी भरकम भीड़ उमड़ी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है।

निगम चुनाव में देश की प्रमुख भाजपा और कांग्रेस पार्टियों से हताश हैं लोग

स्टार प्रचारक के दौरे को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि निगम चुनाव में देश की प्रमुख भाजपा और कांग्रेस पार्टियों से हताश सिंगरौली की जनता ने आप की रानी अग्रवाल को बतौर महापौर चुना था। इसके अलावा बीते विधानसभा चुनाव में भारी भरकम वोट शेयर के साथ वह तीसरे पायदान पर रही थीं। इस बार रानी की मेहनत, स्टार प्रचारकों की अपील और जनता का मूड क्या कहता है यह भविष्य के गर्त में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button