पति निक और बेटी के साथ अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, परिवार के साथ किया रामलला के दर्शन

पति निक और बेटी के साथ अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, परिवार के साथ किया रामलला के दर्शन

बॉलीवुड की फेमस एक्टर प्रियंका चोपड़ा जिन्हें हम सब ‘देसी गर्ल’ के नाम से भी जानते हैं, वो इन दिनों भारत आई हुईं हैं। निक जोनस से शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं। इन दिनों प्रियंका एक बड़े ब्रांड के प्रमोशन के लिए भारत आई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका पति निक और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंची हैं। यहां अभिनेत्री परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगी। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तीनों को सिक्योरिटी के साथ अयोध्या एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

रामलला के दर्शन के दौरान फैमिली फोटोज में प्रियंका एथनिक अटायर में दिखीं, उन्होंने येलो कलर की साड़ी पहनी हुई थी, अपने लुक को उन्होंने मैचिंग चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया, साइड पार्टेड हेयर स्टाइल बनाई और साथ ही ब्लैक कलर के सन ग्लासेस भी लगाए थे। वहीं उनकी बेटी मालती ने लाइट कलर का आउटफिट कैरी किया और हेयरबैंड भी लगाया था यह उन पर काफी क्यूट लग रहा था। निक जोनस भी एथनिक अटायर में दिखे, उन्होंने व्हाइट कलर का प्रिंटेड कुर्ता पहना हुआ था। आपको बता दें कि प्रियंका, निक और मालती की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Back to top button