मोहनखेड़ा में प्रियंका ने लोगों से पूछा क्या है प्रदेश का भविष्य
मोहनखेड़ा में प्रियंका ने लोगों से पूछा क्या है प्रदेश का भविष्य
![](https://indiahulchal.com/wp-content/uploads/2023/10/02-1.jpg)
दिग्गी और कमलनाथ दोनों थे साथ में, दादी की दिलाई याद
भोपाल। प्रदेशमें चुनावी तैयारी और चुनाव का शंख्नाद करने एक दिन के प्रवास पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को धार के मोहनखेड़ा में जैन तीर्थ पहुंचकर माथा टेका। वे यहां आने वाली गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी यहां आ चुके हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां सभा भी कर चुके हैं।गौर करने वाली बात यह है कि मोहनखेडा में लोगों से संवाद करते हुए पूछ लिया कि मप्र का भविष्य क्या है। लोग बोले राजा जा रहा है। लोगों का यह जवाब बडा ही दिलचस्प है। आने वाले दिनों में क्या गुल खिलाएगा यह देख्ना होगा। यहां मोहनखेड़ा से प्रियंका सीधा राजगढ़ पहुंच गईं। बता दें कि इस साल प्रियंका का मप्र में यह तीसरा दौरा है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव 21 जुलाई को ग्वालियर और 12 जून को जबलपुर भी आ चुकी हैं।
प्रियंका वाड्रा ने क्या कहा –
मेरी दादी बड़ी हस्ती थीं। आपका भरोसा उन पर इसलिए था, क्योंकि उन्होंने दिन – रात आपके लिए काम किया। उनसे एक भावनात्मक रिश्ता था। वे आपकी कहानियां, संस्कृति के बारे में हमें बताती थीं। नेता और जनता के बीच रिश्ते को नेता निष्ठा से सींचे तो ये मजबूत बनता है। जैसा इंदिरा जी का आपके साथ था।
मैं यहां आ रही थी तो नौजवानों से पूछा- मध्यप्रदेश का भविष्य क्या है? क्या लगता है इस चुनाव में क्या होने वाला है? कहने लगे- राजा जा रहा है।
भाजपा के पास छिपाना, दबाना और डराना बचा है- कमलनाथ
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘धार में कारम डैम घोटाला हुआ। प्रदेश में महाकाल लोक घोटाला भी हुआ।’ शिवराज सिंह जवाब दीजिए कि आपने 18 साल में क्या किया है?’ आज प्रदेश की तस्वीर चौपट प्रदेश की है। आज भाजपा के पास छिपाना, दबाना और डराना बचा है।’
कांग्रेस के लिए धार इसलिए महत्वपूर्ण-
जिस प्रकार से भोपाल का जंबूरी मैदान भाजपा के लिए शुमंगल है उसी प्रकार इंदौर संभाग में धार जिला कांग्रेस के लिए शुरू से ही महत्वपूर्ण रहा है। एक समय में धार जिले की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा। बीते कुछ साल में कांग्रेस के इस गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी की। 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने में भी धार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तब जिले की 7 में से 6 सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे। उस समय जिले में कांग्रेस का एक तरफा माहौल भी था। कांग्रेस के विधायक 30 हजार से लेकर 60 हजार वोटों तक से भी जीते थे। हालांकि, 2020 के उपचुनाव के बाद जिले में कांग्रेस के पांच विधायक हैं।