सांसद सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर म. प्र युवा कांग्रेस ने मरीजों को फल वितरित किए

ग्वालियर। ग्वालियर सिविल अस्पताल हजीरा में आज कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा व रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के 77 वे जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा , मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज राजपूत,जिला महामंत्री युवा कांग्रेस दीपक बैंस सहित युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल हजीरा में मरीजों को फल वितरण कर सांसद सोनिया गांधी की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की व युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों के निरंतर समर्थक रही हैं. उन्होंने कहा,हाशिए पर मौजूद लोगों के अधिकारों की एक निरंतर समर्थक होने के साथ-साथ व साहस, धैर्य और निस्वार्थ बलिदान के साथ विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए।अत्यंत दयालुता का प्रतीक रही हैं,मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज राजपूत ने कहा सार्वजनिक सेवा और समाज के गरीब वर्ग, दलितो, पिछड़ा वर्ग, आदिवासियों और वंचित वर्ग के उत्थान के प्रति सोनिया गांधी की प्रतिबद्धता ने अरबों लोगों का दिल जीता है। सोनिया गांधी की जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है।उन्होंने बहुत चुनौती पूर्ण दिनों में कांग्रेस को बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ाया,और वह सरकार की वास्तुकार है। सभी के लिए कल्याण और देश के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहती, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव फैजान खान , नीरज कुशवाहा,अक्कू राजावत,अभिषेक पटेल, मोहित, वीर लोधी,सचिन लोधी, विशु लोधी सहित,सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button