कांग्रेस की होर्डिंग शिकायत पर भाजपा ने पूछा पीडा की वजह क्‍या है प्रियंका गांधी से सवाल- कांग्रेस को राम और महाकाल से क्या तकलीफ

कांग्रेस की होर्डिंग शिकायत पर भाजपा ने पूछा पीडा की वजह क्‍या है प्रियंका गांधी से सवाल- कांग्रेस को राम और महाकाल से क्या तकलीफ

भोपाल। विधानसभा चुनावों में एक बार फिर राम और हिंदुत्‍व की एंट्री हो गई है। यही कारण्‍ है कि राम और हिंदुत्व को लेकर भाजपा और कांग्रेस फिर आमने सामने आ गये हैं। हुआ यूं कि मध्यप्रदेश के दमोह में प्रियंका गांधी की सभा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कहा, ‘आज फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है। प्रियंका गांधी आ रही हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है? कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि भगवान राम के मंदिर के फोटो वाले होर्डिंग हटाए जाएं। महाकाल के चित्र लगे हैं, वह निकालो।’

यह है पूरा मामला 
दरअसल, भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में राम मंदिर, महाकाल महालोक के होर्डिंग लगे हैं। होर्डिंग पर लिखा है- राम मंदिर बनकर हो रहा तैयार, फिर इस बार भाजपा सरकार। जिसे लेकर मप्र कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार प्रकोष्ठ इंदौर के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार पाठक ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। जिसके बाद से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है।

वीडी बोले- राम मंदिर की होर्डिंग से क्या दिक्कत है
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर सबका है, मगर राम मंदिर की होर्डिंग से क्या दिक्कत है?’ भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि राम मंदिर की होर्डिंग लगाने से आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष कह रहे हैं कि बाबरी मस्जिद में शहीदी हुई। सोनिया भक्त कांग्रेस की बाबर भक्ति सामने आई।’

सीएम ने कहा- राम-महाकाल कहीं से नहीं हटाए जा सकते
सीएम शिवराज ने कहा, ‘कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। अब तो तारीख पता है 22 जनवरी, मंदिर बनकर तैयार है। महाकाल लोक बना, आपने झूठे आरोप लगा दिए। आखिर महाकाल से चिढ़ क्या है आपको। अब होर्डिंग उतरवाने की बात करते हैं। राम हों, भगवान महाकाल हो, यह कहीं से नहीं हटाए जा सकते। लेकिन कांग्रेस बताएं उसका दृष्टिकोण क्या है?’

शिवराज ने वचनपत्र को झूठा बताया, कहा इसका जवाब दे कांग्रेस 
सीएम शिवराज ने कहा, ‘प्रियंका गांधी नई-नई बातें करने आ गईं। कांग्रेस ने झूठ का महा वचन पत्र फिर दे दिया। मैं आज फिर पूछ रहा हूं साहस है तो जवाब दें।
• गरीब बैगा, भारिया, सहरिया बहनों को जो ₹1000 देते थे, कमलनाथ जी ने उसे क्यों बंद किया?
• संबल योजना क्यों बंद की? गरीब बहन के पैसे देना बंद कर दिए?
• बेटी के जन्म के 12000, बच्चों के लैपटॉप क्यों बंद कर दिए?
• बेटियों की शादी के क्यों पैसे नहीं दिए?
• तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद की?
• किसान सम्मान निधि की राशि के लिए किसानों की लिस्ट क्यों नहीं भेजी?
• कमलनाथ जी ने 2 लाख से ज्यादा गरीबों के मकान वापस कर दिए।
• 2019 में जल जीवन मिशन लागू हुआ, लेकिन शुरू ही नहीं किया।
• आपने कहा था बेरोजगारी भत्ता देंगे, 4000 का एक पैसा भी दिया युवाओं को, फिर ठगने आ रहे हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button