कूनो नेशनल पार्क से आयी नई खुशी; मादा आशा ने दिया तीन शावकों को जन्‍म

कूनो नेशनल पार्क से आयी नई खुशी; मादा आशा ने दिया तीन शावकों को जन्‍म

भोपाल। कूनो नेशनल पार्क से बुधवार को दोपहर में बडी खुशी की ख्‍बरआयी है। जानकारी के अनुसार श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डीएफओ थिरुकुराल आर ने इसकी पुष्टि फोन पर की है।

नेशनल पार्क का मैदानी अमला और डॉक्टरों की टीम शावकों पर नजर बनाए हुए हैं। कूनो में अब कुल 18 चीता और शावक हो गए हैं।17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। 18 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। इनमें से नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला 27 मार्च 2023 ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इस तरह कुल 24 चीता शावकों में से अब तक 6 चीता और 3 शावकों की मौत हो गई। जिसके बाद 15 चीता कूनो में थे। अब आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जिसके बाद कूनो में चीता और शावकों की संख्या 18 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button