अम्बाह में नेहरू युवा केन्द्र ने संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया हिन्दी दिवस

अम्बाह में नेहरू युवा केन्द्र ने संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया हिन्दी दिवस

मुरैना 15 सितम्बर 2023/भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र मुरैना ने नगर की केरला संस्था शांति निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल में हिन्दी दिवस मनाया। इस अवसर पर संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न संस्थाओं के लगभग सैकड़ा छात्र छात्राओं, साहित्यकारों और हिन्दी प्रेमियों ने भागीदारी की। क्विज प्रतियोगिता के लिए पन्द्रह विद्यार्थियों का चयन कर, उन्हें हिन्दी साहित्यकारों तुलसीदास, सूरदास, मैथिली शरण गुप्त, मुंशी प्रेमचन्द और सुभद्रा कुमारी चौहान के नाम पर पांच दलों में विभाजित कर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें सूरदास दल के आदित्य सिंह तोमर, गगन, सूर्यकांत ने प्रथम,मैथिली शरण गुप्त की श्रृष्टि, सारिका जैन,सदब बानो ने द्वितीय और मुंशी प्रेमचंद के देवेंद्र राठौर, मनमोहन राठौर, दिपांशु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज मास्टर की भूमिका विजय शर्मा ने अदा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक श्री राकेश सिंह तोमर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल संचालक मोहनदास, प्राचार्य मुकेश शर्मा, साहित्यकार हनुमान प्रसाद शर्मा, डॉ.कमल भारद्वाज, डॉ.शशिवल्लभ शर्मा, डॉ.पूर्णिमा अग्रवाल,मनवीर सिंह तोमर, सहदेव सिंह, रामनिवास उपाध्याय, दिनेश सेंगर विजय शर्मा,अंजनी वशिष्ठ, बृजेश शर्मा,सौम्या अग्रवाल,वरिष्ठ शिक्षिका तंकम्मआ, विवेकानंद युवा मण्डल के विशन सिंह, युवा मण्डल के शशांक शर्मा, एनवाईवी गनपत तोमर,शिक्षक शैलेन्द्र सक्सेना, श्रीमती सरोज शर्मा,कु.अंजली शर्मा आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button