कश्मीर : अनंतनाग में तापमान 1.2 डिग्री पहुंचा

पहाड़ों पर अगले 3 दिन वर्षा-बर्फबारी का अलर्ट
अनंतनाग। देश में पिछले दो दिन के दौरान हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के अनंतनाग में आज न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.9 और कोकरनाग में 2.8 रहा। ढ्ढरूष्ठ ने पहाड़ी राज्यों में 1 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
इधर, दिल्ली में आंधी-बारिश के बीच न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो-तीन दिन में दिन के तापमान में और 4-8 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मध्य प्रदेश में दो दिन से बारिश हो रही है। कई शहरों में ओले भी गिरे है। पिछले 24 घंटे में भोपाल में 8.8 मिमी बारिश हुई। यह 10 साल में नवंबर की 1 दिन की सबसे ज्यादा बारिश है।
यूपी में सोमवार से रुक-रुक बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण क्क के अलीगढ़ में मंगलवार को 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।